MP News : राम-राम सुनते ही भड़की टीचर, जमकर की पिटाई

एक ओर समूचा देश श्रीराम की भक्ति में लीन तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सतना में एक स्कूल में राम के नाम पर भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि राम-राम कहने पर एक बच्चे को बुरी तरह पीट डाला गया। आरोप एक निजी विद्यालय की महिला टीचर पर लगा है।

कहा गया कि टीचर ने छात्र को इसलिए पीट दिया क्योंकि छात्र सहपाठियों से राम-राम कहकर अभिवादन कर रहा था। टीचर ने कहा कि यह स्कूल है, अयोध्या नहीं।

इस घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। शिक्षक ने माफी मांगी, लेकिन इसके बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ। बाद में प्रबंधन ने टीचर को सस्पेंड कर दिया।

You May Also Like

More From Author