Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर–दुर्ग स्टेशन री-डेवलपमेंट की धीमी रफ्तार पर भड़के सांसद, दिसंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ रायपुर रेल मंडल में सांसदों की बैठक हुई। बैठक में रायपुर रेलवे स्टेशन और दुर्ग रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी प्रगति पर सांसदों ने नाराजगी जताई।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य सांसदों ने तकनीकी कारणों से कार्य में हो रही देरी पर रोष व्यक्त किया। डीआरएम दयानंद ने बताया कि ड्रॉइंग–डिजाइन से जुड़ी समस्याएं अब सुलझा ली गई हैं और काम में तेजी लाई जाएगी। रायपुर व दुर्ग के अमृत स्टेशन प्रोजेक्ट दिसंबर 2027 तक पूरे करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बैठक में रायपुर–दिल्ली वंदे भारत स्लीपर, रायपुर–जगन्नाथपुरी और दुर्ग–अंबिकापुर वंदे भारत सेवा, राजधानी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने, छोटे स्टेशनों पर ठहराव, अंडरपास–अंडरब्रिज निर्माण तथा रायपुर–धमतरी रेल लाइन शीघ्र पूर्ण करने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

Exit mobile version