Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रेलवे का बड़ा फैसला, बिलासपुर रूट पर कई ट्रेनें रद्द, कुछ आंशिक रूप से चलेंगी

बिलासपुर। रेलवे द्वारा यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में अकलतरा स्टेशन पर 11 से 18 अप्रैल तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द और कुछ आंशिक रूप से संचालित रहेंगी।

इस अवधि में बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले NTES/139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Exit mobile version