Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुंगेली में भारी बारिश का हाई अलर्ट, कलेक्टर ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं

मुंगेली। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 48 से 72 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद मुंगेली जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सभी विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर और एसएसपी भोजराम पटेल ने आपात बैठक लेकर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले और ब्लॉक स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं।

प्रशासन ने खुड़िया बांध के जलस्तर की हर घंटे निगरानी, संवेदनशील पुलों पर बैरिकेडिंग, राहत शिविरों की तैयारी और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू कर हेल्पलाइन नंबर 9589427852 जारी किया है।

Exit mobile version