मुंगेली: लोरमी तहसील में 15 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पटवारी–आरआई लौटे काम पर

मुंगेली जिले की लोरमी तहसील में पिछले 15 दिनों से चल रहा पटवारी, राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार के बीच का गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ और पटवारी–आरआई संगठनों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें आपसी सहमति से समाधान निकाला गया। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट आए।

दरअसल, पटवारी व आरआई संघ ने तहसीलदार शेखर पटेल को हटाने की मांग को लेकर 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों ने कार्य के दौरान दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने पर जिला स्तर के संघ भी समर्थन में आ गए।

कलेक्टर द्वारा बुलाई गई बैठक में सभी पक्षों की बात सुनी गई और संवाद व समन्वय से काम करने पर सहमति बनी। कलेक्टर ने जायज शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश भी दिए।

You May Also Like

More From Author