Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वक्फ संशोधन बिल पर मुस्लिम समुदाय में उत्साह, रायपुर में जश्न

रायपुर। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पेश होने के बाद मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समुदाय के लोगों ने घड़ी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को बधाई दी गई और इसे अल्पसंख्यकों के हित में बड़ा कदम बताया गया।

बीजेपी प्रवक्ता तौकीर रजा ने कहा कि यह बिल सभी के समर्थन में है, जबकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस कठोर कानून को रोकना चाहती है और विरोध के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

रजा ने आगे कहा कि जो लोग पहले कानून का मजाक उड़ाते थे, उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल के जरिए सख्त संदेश दिया है। अतिक्रमण कर वक्फ की जमीनों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह बिल लाया गया है। इसके तहत राजस्व मामलों में कलेक्टर की भूमिका अहम होगी।

महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समिति में दो महिलाओं को शामिल करने का निर्णय भी इस बिल में लिया गया है। इसके अलावा, सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को भी इसमें शामिल किया गया है। रजा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस रिपोर्ट को लागू करने का कोई प्रयास नहीं किया, जबकि पीएम मोदी अपने वादों को पूरा करने में अग्रसर हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि “सबका साथ, सबका विश्वास” की नीति को ध्यान में रखते हुए विकास की दिशा में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कभी भी अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। वहीं, छत्तीसगढ़ में इस बिल का व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version