रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आदिवासी आबादी घटने पर चिंता जताते हुए परिवारों से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की। साथ ही जनगणना में धर्म कोड में “आदिवासी” लिखने पर जोर दिया।
साय ने कहा कि “हम दो, हमारे दो” नीति का सबसे ज्यादा असर आदिवासी समाज पर पड़ा है, जिससे उनकी जनसंख्या घट रही है। उन्होंने जनगणना और परिसीमन को देखते हुए समाज को सतर्क रहने की सलाह दी और बाहरी लोगों की गिनती को लेकर भी विरोध की बात कही।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की 32 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने पर जोर दिया और इसे किसी भी साजिश से बचाने की बात कही। इस बैठक में अरविंद नेताम सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

