नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

नारायणपुर एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एक सुनियोजित एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया। 25 फरवरी को सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। सघन तलाशी के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाने से डंप किया गया सामान बरामद किया।

बरामद सामग्री में प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज, ऑरेंज फ्यूज, करीब 35 किलो सुतली बम, 38 किलो उर्वरक पाउडर, 18 किलो इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, चारकोल, एएमएन पाउच, इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, रॉकेट लॉन्चर सेल, मोर्टार सेल, बीजीएल लॉन्चर और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड, मेडिकल सामग्री और दवाइयां भी जब्त की गई हैं।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।

You May Also Like

More From Author