रायपुर में नेशनल लेवल गो-कार्टिंग ट्रैक शुरू, युवाओं को मिलेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का नया मंच

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित अम्यूज ओ रामा में आज गो-कार्टिंग ट्रैक का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने इसे युवाओं के लिए खेल और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

करीब 750 से 800 मीटर लंबे इस नेशनल लेवल ट्रैक के शुरू होने से यहां एडवेंचर गतिविधियों का विस्तार हुआ है। रेसिंग लेआउट पर तैयार इस ट्रैक में हाई-स्पीड स्ट्रेच, तकनीकी मोड़ और सुरक्षा के लिए विशेष बैरियर लगाए गए हैं। भविष्य में यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना भी है।

You May Also Like

More From Author