Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में परिवहन उद्योग का राष्ट्रीय सम्मेलन, व्यवसायियों की समस्याओं और समाधान पर हुई चर्चा

रायपुर। समस्त बस एवं कार ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर में परिवहन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, परिवहन मंत्री केदार कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और परिवहन व्यवसायी शामिल हुए।

सम्मेलन में परिवहन उद्योग की चुनौतियों, व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं और आधुनिकीकरण पर चर्चा की गई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्थानीय पैसेंजर व्हीकल ऑपरेटरों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से समाधान की मांग की।

डॉ. रमन सिंह और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने परिवहन व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और उद्योग को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों और सेवाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बस और कार ऑपरेटर सम्मेलन में शामिल हुए।

Exit mobile version