नक्सलियों की कायराना हरकत, IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर जवान घायल

नारायणपुर। अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। कुतुल और बेड़माकोटी के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से बस्तर फाइटर का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना कोहकामेटा थाना क्षेत्र की है, जहां विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

गौरतलब है कि सरकार ने प्रदेश को 2026 तक नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। सुरक्षा बल लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बढ़ते दबाव के कारण माओवादी संगठनों में बौखलाहट है, जिसके चलते वे इस तरह की कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है और सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

You May Also Like

More From Author