Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में बड़ी सफलता: कोंटा पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। थाना कोंटा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218 डी वाहिनी नुलकातोंग की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर और नक्सल गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है।

कई मामलों में वांछित था नक्सली

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2023 में थाना कोंटा क्षेत्र में बीएसएनएल केबल लाइन बिछाने और बिजली पोल गाड़ने वाले कर्मचारियों पर हमला, डकैती और सुरक्षा बलों की हत्या की नीयत से हमले जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं और न्यायालय द्वारा 3 स्थायी वारंट भी जारी किए गए थे।

गिरफ्तार नक्सली थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम किंदरेलपाड़ा का निवासी है। आज उसे दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया।

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

इस कार्रवाई में कोंटा पुलिस और CRPF 218 डी वाहिनी की टीम का सराहनीय योगदान रहा। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version