13 साल से फरार नक्सली मुन्ना कोरवा झारखंड से गिरफ्तार

बलरामपुर। 13 साल से फरार चल रहे नक्सली मुन्ना कोरवा को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बंधक बनाकर मारपीट करने और हत्या की नीयत से गोली चलाने का आरोप है। वर्ष 2012 से वह जंगलों में छिपकर पुलिस से बचता फिर रहा था।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने लातेहार निवासी लखू यादव को पुन्दाग गांव में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की कोशिश में गोली भी चलाई थी, हालांकि वह किसी तरह बच निकला। इस मामले में सामरीपाठ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनके खिलाफ कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया था। हाल ही में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर झारखंड के तेहड़ी (भंडरिया) में दबिश दी और मुन्ना कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सामरीपाठ लाकर कोर्ट में पेश किया गया है।

You May Also Like

More From Author