कांकेर। नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक और बड़ी सफलता मिली है। उत्तर बस्तर क्षेत्र के परतापुर एरिया कमिटी से जुड़े नक्सली दासरू ने सोमवार को आमाबेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ में तेलंगाना कैडर के नक्सली के मारे जाने के बाद से संगठन में भय का माहौल बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। दासरू अब मुख्यधारा में शामिल हो गया है और उसे राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।
पुनर्वास के तहत तत्काल 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही अगले तीन वर्षों तक 10,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड, निःशुल्क आवास-भोजन, कौशल प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

