नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की, मुखबिरी का शक

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमरी में शादी कार्यक्रम से लौट रहे दिनेश कुमार मंडावी को नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, देर रात दिनेश कुमार मंडावी शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी नक्सली उनके सामने आ गए और उन पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह घटना नक्सलियों की बर्बरता को दर्शाती है, जो निर्दोष लोगों की जान लेने से भी नहीं चूकते हैं। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद नक्सली इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

You May Also Like

More From Author