Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, बिजली, पंखे, पेयजल, साफ-सफाई, वॉशरूम, पार्किंग, दीवार घड़ी, जनरेटर, वीडियोग्राफी और साउंड सिस्टम जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

जिले के 25 परीक्षा केंद्रों में कुल 9,050 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 3,348 पुरुष, 5,665 महिला और 37 दिव्यांग विद्यार्थी हैं।

उन्होंने प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र में स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने तथा मेडिकल और फ्रिस्किंग टीम के लिए अलग बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा, एडीसीपी राहुल देव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version