रायपुर। छत्तीसगढ़ की MBBS NEET-UG 2026 मेरिट सूची को लेकर NSUI ने सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने मुख्यमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सभी अभ्यर्थियों के डोमिसाइल, जाति प्रमाण-पत्र, श्रेणी और अन्य पात्रता दस्तावेजों के सत्यापन की मांग की।
NSUI ने कुछ अभ्यर्थियों के दो राज्यों के डोमिसाइल, जाति प्रमाण-पत्र और श्रेणी में कथित विसंगतियों का उल्लेख करते हुए जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन मामलों को केवल कुछ अभ्यर्थियों तक सीमित न रखते हुए पूरी मेरिट सूची की जांच होनी चाहिए।
हेमंत पाल ने कहा कि किसी अभ्यर्थी को बिना जांच दोषी ठहराना उद्देश्य नहीं है, बल्कि दस्तावेजों का आधिकारिक सत्यापन जरूरी है। जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई और संशोधित एवं सत्यापित मेरिट सूची जारी करने की मांग की गई है। NSUI ने समयबद्ध जांच नहीं होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है।

