रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में शीघ्र ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्वालियर में तैयार की गई प्रतिमा को लाने के लिए टीम रवाना हो चुकी है। प्रतिमा के पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में उसकी स्थापना की जाएगी।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि पहले TCIL ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कौशल्या माता धाम में जो प्रतिमा स्थापित की गई थी, वह निर्धारित प्रपोर्शन के अनुरूप नहीं थी। इस कारण उसे अस्वीकार कर दिया गया और रिप्लेसमेंट की मांग की गई थी।
नई प्रतिमा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मूर्तिकार द्वारा निर्मितचंदखुरी स्थित कौशल्या मंदिर में भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरूप की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा वर्तमान में लगी श्रीराम की प्रतिमा के स्थान पर ही लगाई जाएगी।
इस प्रतिमा के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी थी।
इसके बाद ग्वालियर सैंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में मूर्ति निर्माण कार्य शुरू किया गया, जो अब पूर्ण हो चुका है। प्रतिमा की विशेषता यह है कि इसमें 108 मनकों से निर्मित रुद्राक्ष को भी दर्शाया गया है।

