Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त आयुक्तों ने ली शपथ

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण की औपचारिकता मुख्य सचिव विकास शील ने पूर्ण कराई।

लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित इस समारोह में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मंच पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version