नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन, गांव में शोक की लहर

जांजगीर-चांपा। बलौदा ब्लॉक के बेहराडीह गांव में नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार आज गांव में किया गया।

जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें भगवती चंद्रकुमार मरकाम सरपंच निर्वाचित हुईं। जीत की खुशी में 24 फरवरी को उन्होंने गांव में आभार रैली निकाली। रैली के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असमय निधन से गांव में गहरा दुख है, और ग्रामीण शोकाकुल हैं।

You May Also Like

More From Author