Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

एनएचएम कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बीमा सुरक्षा योजना का आदेश जारी

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा की गई घोषणा के बाद इस फैसले को लागू किया गया है।

बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू के तहत एनएचएम कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा, विकलांगता बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, बच्चों की शिक्षा सहायता तथा रियायती स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दुर्घटना की स्थिति में 1.40 करोड़ रुपये और हवाई दुर्घटना में 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

एनएचएम कर्मचारी संघ के अनुसार इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों का वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में होना आवश्यक है। संघ ने इस निर्णय को कर्मचारियों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Exit mobile version