Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

NIA ने 3 माओवादियों पर ग्रामीणों की हत्या का लगाया आरोप, चार्जशीट दाखिल

Jagdalpur : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हत्या के एक मामले में 3 माओवादियों के खिलाफ जगदलपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया है। इन माओवादियों पर तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या का आरोप है।

घटना कांकेर जिले के मोरखनदी गांव की है। आरोप है कि माओवादियों ने ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था और फिर उन्हें ‘जन अदालत’ में पेश कर मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन सभी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मारे गए ग्रामीणों की पहचान मोडेमार्का के जंगलों में मिली थी।

एनआईए ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही यूए(पी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

चार्जशीट में जिन तीन माओवादियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी पहचान सन्नू राम अटलामी उर्फ सुनील, सुरेश कटलामी उर्फ कचलामी और शंकर नूरेटी उर्फ शंकर के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार ये तीनों माओवादी क्रांतिकारी किशन समिति, महिला मुक्ति मंच, रेवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट सहित अन्य प्रतिबंधित माओवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version