नक्सल नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग हिरासत में

कांकेर। नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की दबिश जारी है। ताजा कार्रवाई में NIA की टीम ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों के खिलाफ की जा रही है।

बस्तर क्षेत्र में NIA लगातार सक्रिय है। इससे पहले, 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में मूलवासियों बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, नवंबर 2023 में पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे।

You May Also Like

More From Author