Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में ईंधन की कोई कमी नहीं: सरकार ने बताया पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाए रखा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।

सरकार के मुताबिक, मार्च 2026 में घरेलू एलपीजी की 100% आपूर्ति की गई, जबकि अप्रैल में भी मांग के अनुरूप गैस उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी जरूरत से अधिक बनी हुई है, जिससे किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

अफवाहों के चलते मार्च में एलपीजी की बुकिंग बढ़ी थी, जो अब सामान्य स्तर पर लौट आई है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 419 छापों में 3946 सिलेंडर जब्त किए गए और 105 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 भी जारी किया गया है।

Exit mobile version