जगदलपुर। बस्तर में फलों और सब्जियों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने माना है कि संभाग में फलों और सब्जियों की केमिकल जांच के लिए कोई स्थानीय लैब नहीं है। ऐसे में यह तत्काल पता नहीं चल पाता कि फलों को कैल्शियम कार्बाइड, ऑक्सीटोसिन या अन्य रसायनों से पकाया गया है या नहीं।
विभाग संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए रायपुर की लैब भेजता है। हाल ही में 62 किलो सड़े-गले फल नष्ट किए गए, लेकिन रसायनों से पकाए गए फलों को लेकर कोई स्थानीय जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इससे बस्तर में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

