Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भारतमाला जांच पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

रायपुर: भारतमाला परियोजना में चल रही जांच और छापेमारी को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच आगे और गहराई तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि 1 मई से एक महीने तक ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन होगा, जिसमें सरकार की योजनाओं की समीक्षा और जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

नाबालिग से जुड़े चाकूबाजी मामले पर मंत्री ने कहा कि अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। वहीं DMF फंड में गड़बड़ी के मामलों में भी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version