Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिहान योजना की महिलाओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

कांकेर। छत्तीसगढ़ में एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत काम कर रहीं सीआरपी और सक्रिय महिला संघ की सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने शासन को ज्ञापन सौंपकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन का ऐलान किया।

महिलाओं ने बताया कि उन्हें मात्र ₹1910 मासिक मानदेय मिलता है, जिससे गुजारा करना मुश्किल है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, मोबाइल-इंटरनेट भत्ता, यात्रा भत्ता, समय पर भुगतान और नियमितीकरण की मांग उठाई है।

संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार प्रदर्शन और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला है। अब मांगें पूरी होने तक पूरे प्रदेश में काम बंद कर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version