NSUI नेता हनी बग्गा और भावेश शुक्ला को हुई जेल, कोर्ट ने ट्रेन रोकने के मामले में सुनाया फैसला

रायपुर। ट्रेन रोकने के पुराने मामले में NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला को आज कोर्ट ने जेल भेज दिया। यह मामला साल 2018 का है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में दोनों नेताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान उन पर ट्रेन में आगजनी और यातायात बाधित करने के आरोप लगे थे, जिसके तहत रेलवे अधिनियम की धारा 174-A और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया था। रेलवे न्यायालय के आदेशानुसार, दोनों नेताओं को जेल भेजा गया। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई।

You May Also Like

More From Author