अश्लील डांस मामला: कलेक्टर की कार्रवाई, एसडीएम हटाए गए

गरियाबंद।अश्लील डांस आयोजन मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाकर कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है और उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है।

यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम से जुड़ा है। मनोरंजन की अनुमति के बावजूद तीसरे दिन से अश्लील डांस कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि आयोजन के दौरान एसडीएम और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की। वहीं एसपी ने एक प्रधान आरक्षक को निलंबित और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

You May Also Like

More From Author