Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा शांतिनगर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रमों के बाद ओम बिरला शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version