Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Online Satta Case Kabirdham: ‘किंगडम बुक’ से सट्टा खिलाने वाला राजा सरदार गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

कवर्धा। महादेव सट्टा एप के बाद उसके विकल्प ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर जिले में बड़ा ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 70–80 ऑनलाइन आईडी बांट रखी थीं, जिनसे करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ। कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। अनीश खान और स्वयम खुराना फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि अनीश खान सुपर आईडी देता था। मामले में ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि साइबर टीम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

Exit mobile version