OP Chaudhary Review Meeting: जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, अवैध रेत पर सख्ती के निर्देश

जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर समेत प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश भी दिए।

उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने, किसानों को आधुनिक कृषि व उद्यानिकी के लिए प्रोत्साहित करने और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय कुमार पांडेय समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author