Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणा, स्किल्ड युवाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

धमतरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में आयोजित ‘नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ में युवाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने एआई और नई तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक स्किल्ड युवा को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि आज का GEN Z रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने धमतरी के युवाओं द्वारा एआई आधारित वेबसाइट विकसित करने और जापानी कंपनी के साथ इंटर्नशिप को सराहनीय बताया। ओपी चौधरी ने युवाओं से नई तकनीकों में दक्षता हासिल करने का आह्वान करते हुए उन्हें अपने साथ भोज का भी निमंत्रण दिया।

Exit mobile version