असम चुनाव पर ओपी चौधरी का बड़ा दावा, NDA को 90+ सीटें मिलने की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और इसके नतीजे 4 तारीख को साफ दिखाई देंगे।

चौधरी ने बताया कि 126 सीटों वाले असम में भाजपा और एनडीए ने 103 सीटों पर फोकस कर रणनीति बनाई है और उन्हें विश्वास है कि गठबंधन 90 से अधिक सीटें जीत सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रचार के साथ-साथ 10 सीटों पर प्लानिंग और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मंत्री ने दावा किया कि जिन सीटों की जिम्मेदारी उनके पास थी, उनमें से अधिकांश पर एनडीए को जीत मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में पूर्वोत्तर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि असम में पहले सर्वानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के कार्यों के चलते जनता एनडीए को भारी बहुमत देगी।

You May Also Like

More From Author