Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धन घोटाला: धान खरीदी केंद्र में 54 लाख रुपए का गबन, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR

बिलासपुर। रिसदा धान खरीदी केंद्र में बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान की खरीद में धांधली कर 54.67 लाख रुपए का गबन किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मस्तूरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रिसदा केंद्र से कुल 40,879.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी, लेकिन भौतिक सत्यापन में 1,763 क्विंटल धान कम पाया गया। संदेह के आधार पर की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर ने मिलीभगत कर गड़बड़ी को अंजाम दिया।

जिला सहकारी बैंक के मैनेजर ने इस घोटाले की लिखित शिकायत मस्तूरी थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Exit mobile version