Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: CM साय बोले- “अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से शुरू हो गई है। राज्य के 2739 उपार्जन केंद्रों पर 31 जनवरी 2025 तक किसानों से धान खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदना है, और इस सीजन में 27 लाख से अधिक किसानों की उपज को खरीदा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 72 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है।

सीएम साय ने किसानों के लिए धान खरीदी को “पर्व” का दर्जा देते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 2739 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, और उनकी मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान देने के लिए सरकार तत्पर है।

इस बीच, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। इस खरीफ सीजन में 27 लाख 1 हजार 109 पंजीकृत किसानों के साथ 1 लाख 35 हजार 891 नए किसानों का पंजीकरण हुआ है, और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर भूमि का भी इस वर्ष पंजीयन किया गया है।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1856887277806653691
Exit mobile version