महासमुंद में धान तस्करी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 540 कट्टा धान जब्त

महासमुंद। जिले में धान खरीदी के अंतिम चरण के साथ ही तस्करी पर रोक लगाने प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नाकेबंदी के दौरान टेमरी चेक पोस्ट पर ओडिशा से लाया गया 540 कट्टा धान से भरा ट्रक पकड़ा गया। वहीं खेमड़ा क्षेत्र में तस्कर प्रशासनिक टीम को देखकर धान से भरी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए।

प्रशासन ने दोनों मामलों में वाहनों और धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया है। डिप्टी कलेक्टर शुभम देव ने बताया कि जब्त धान और वाहन कृषि उपज मंडी बागबाहरा को सौंप दिए गए हैं और आगे जांच जारी है।

कार्रवाई के दौरान टेमरी नाके से पकड़ा गया ट्रक पेट्रोल पंप के पास डीजल खत्म होने से करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रहा। बाद में मंडी कर्मचारियों ने डीजल डलवाकर ट्रक को मंडी तक पहुंचाया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट किया है कि ओडिशा सीमा से हो रही धान तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You May Also Like

More From Author