ईद मिलादुन्नबी के जुलूसों में फिलिस्तीन के झंडे लहराने पर बवाल, कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों में तनावपूर्ण स्थितियां देखने को मिलीं। कई जगहों पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, लेकिन कुछ जिलों में फिलिस्तीन के झंडे लहराए जाने और विवादित भाषणों के कारण तनाव पैदा हुआ। मंडला, रतलाम और बालाघाट जैसे जिलों में इस मुद्दे पर विवाद हुआ है।

मंडला में तनाव

मंडला में मुस्लिम समुदाय के जुलूस में एक युवक को फिलिस्तीन का झंडा लहराते देखा गया। हालांकि, समुदाय के लोगों ने युवक से झंडा ले लिया, लेकिन तब तक यह खबर पूरे शहर में फैल चुकी थी। हिंदू धर्मावलंबियों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, एक स्थान पर “Pray to Palestine” लिखा एक आपत्तिजनक बैनर भी लगा हुआ था। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं कि क्या खुफिया विभाग को इस बारे में पहले से जानकारी थी और अगर थी तो इसे रोका क्यों नहीं गया।

रतलाम में विवादित भाषण

रतलाम में निकाले गए जुलूस में कुछ युवाओं ने फिलिस्तीन के झंडे फहराए और AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का विवादित भाषण डीजे पर बजाया गया। ओवैसी के भाषण में मुस्लिम समुदाय को उनकी जनसंख्या बताकर भड़काने की बात कही गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बालाघाट में मामला दर्ज

बालाघाट में भी जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे लहराए गए। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

You May Also Like

More From Author