Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव निलंबित

मुंगेली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत सिलदहा के सचिव भूपत राजपूत को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण नहीं होने और जल निकासी की खराब व्यवस्था से बारिश में आवागमन प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें स्वीकृति मिलने के बावजूद सीसी रोड का निर्माण नहीं कराने और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्रशासन ने ग्राम पंचायत बेलखुरी के सचिव खांडेराम जांगड़े को सिलदहा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version