पंडित प्रदीप मिश्रा आज से राजनांदगांव में सुनाएंगे शिव कथा, रूट मैप के साथ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

आज से 8 अगस्त तक सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। यह कथा ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित होगी और शहर के गौरवपथ स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सुनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने आयोजन समिति को कुछ शर्तों के साथ इस कथा के आयोजन की अनुमति दी है।

सुरक्षा के मद्देनजर ऑडिटोरियम परिसर में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग संबंधी दिशा-निर्देश शामिल हैं। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, और प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं कि यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

ट्रैफिक एडवायजरी

शिव महापुराण कथा के आयोजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी-

  • फरहद चौक से महामाया चौक की ओर, अम्बेडकर चौक से महामाया चौक की ओर, नंदई चौक से महामाया चौक की ओर सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी.
  • डोंगरगांव, अं0चौकी, मोहला मानपुर की ओर से आने वाली सभी वाहन फरहद चौक से रेवाडीह की ओर से नेशनल हाईवे में जायेगें.
  • डोंगरगांव, अं0चौकी, मोहला-मानपुर, खैरागढ़ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का पार्किंग स्थल कमला कॉलेज एवं गुरूनानक स्कूल रहेगी.
  • रायपुर एवं दुर्ग की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का पार्किंग स्थल कमला कॉलेज एवं गुरूनानक स्कूल रहेगी.
  • आयेजन के दौरान चौखड़िया पारा से गौरव पथ मार्ग, कविता काम्पलेक्स से गौरव पथ, सर्किट हाउस से गौरव पथ मार्ग, शिवनगर से गौरव पथ की ओर आने वाले मार्ग, सागर नगर से गौरव पथ की ओर आने वाले मार्ग, गंज मंडी साहू सदन की ओर से आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें.
  • गुजराती स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल एवं साइंस कॉलेज के विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने साथ अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ में रखेगे.
  • सभी श्रद्धालु अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्किंग करेंगे एवं वाहन रोड में खड़ी कर आवागमन बाधित नही करेंगे.

You May Also Like

More From Author