Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पप्पू बंसल का घर सील : EOW/ACB ने की कार्रवाई

Raipur : आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो (ईओसीबी) की टीम ने गुरुवार को लक्ष्मीनारायण बेजल उर्फ पप्पू बंसल के दीनदयालपुरम न्यू खुर्सीपार दुर्ग स्थित निवास को सील कर दिया है।

टीम ने घर पर एक नोटिस भी चस्पा किया है, जिसमें कहा गया है कि वे विशेष न्यायालय रायपुर द्वारा जारी सर्च वारंट की तामील के लिए पहुंचे थे। घर बंद होने पर उसे सील कर दिया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि बिना अनुमति के मकान की सील न खोली जाए।

यह छापेमारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के नेतृत्व में EOCB की टीम ने की थी। यह वारंट थाना राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत जारी किया गया था।

पप्पू बंसल पर धारा 7, 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018), और आईपीसी की धारा 120बी, 467, 468, 420, 384, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version