रायपुर : आज सुबह रायपुर के माना विमानतल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6E 511 फ्लाइट में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट टेकऑफ़ के लिए तैयार थी। तभी क्रू मेंबर्स ने देखा कि एक यात्री इमरजेंसी गेट के पास खड़ा है और दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है। क्रू मेंबर्स ने तुरंत यात्री को पकड़ लिया और उसे फ्लाइट से उतार दिया।
बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय यह यात्री राजिम का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था। उसकी सीट इमरजेंसी गेट के पास ही थी।
माना थाना पुलिस ने यात्री से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यात्री नशे की हालत में था।
इस घटना के कारण फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई।
एयरलाइन कंपनी ने यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
गौरतलब है कि, यह पहला मामला नहीं है जब किसी यात्री ने फ्लाइट में आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की हो। पिछले महीने भी मुंबई से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने ऐसा ही किया था।