Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने से पहले BJP-RSS पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे। वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीधे अभनपुर रवाना हुए।

मीडिया से चर्चा में पवन खेड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समापन सत्र में वे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की आगामी रणनीति साझा करेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार और ट्रस्ट पर सवाल उठाए। वहीं, RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर भी पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे संगठनों का कोई सकारात्मक योगदान नहीं रहा है।

Exit mobile version