पेंशनर्स महासंघ 4 मार्च को करेगा जल संसाधन विभाग का घेराव

रायपुर। विभागीय भविष्य निधि में जमा राशि के ब्याज सहित भुगतान समेत 9 सूत्रीय मांगों की अनदेखी से नाराज पेंशनर्स महासंघ ने 4 मार्च को जल संसाधन विभाग के घेराव का निर्णय लिया है। इसे लेकर राजधानी में महासंघ की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने की। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई।

दैनिक वेतनभोगी सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने बताया कि जल संसाधन विभाग में 31 दिसंबर 1988 से पहले नियुक्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की अनदेखी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पेंशनर्स महासंघ की प्रमुख मांगें:

  • दिसंबर 1988 से पूर्व नियुक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संपूर्ण सेवा अवधि को नियमित किया जाए।
  • दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के सेवाकाल की गणना कर उपादान प्रदान किया जाए।
  • नियमित एवं कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को 300 दिन का अवकाश नकदीकरण भुगतान मिले।
  • अंशदायी पेंशन योजना के सदस्यों की विभागीय भविष्य निधि में जमा राशि का ब्याज सहित भुगतान हो।

You May Also Like

More From Author