रायपुर। कृषि क्षेत्र में बिजली दरों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष एक अहम याचिका प्रस्तुत की गई। भूपेन्द्र शर्मा के साथ दाखिल इस याचिका में किसानों को राहत देने के लिए कई सुझाव रखे गए।
सेवानिवृत्त IAS अनुराग पांडेय ने बताया कि प्रस्तावों को हिंदी में उपलब्ध कराने, कृषि क्षेत्र में दी गई सरकारी सब्सिडी को अलग रखने और बिजली दरों को कम करने की मांग की गई है। साथ ही Time of the Day Tariff और सोलर घंटों का लाभ किसानों तक पहुंचाने का सुझाव भी दिया गया।
याचिका में यह भी बताया गया कि कृषि बिजली दरों में करीब 15% वृद्धि हुई है, जो उद्योग क्षेत्र से ज्यादा है, इसलिए इसे कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा पंपों पर छूट, कनेक्शन प्रक्रिया आसान करने और OTS योजना लागू करने की मांग भी रखी गई। आयोग ने सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया है।

