रायपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।
ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल 99 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरों के अनुसार अब पेट्रोल 105.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.47 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध होगा।
लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर परिवहन, माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


