पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 10 दिनों में करीब 8 रुपये बढ़ीं ईंधन की कीमतें

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की वृद्धि की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

लगातार बढ़ोतरी के चलते रायपुर में पेट्रोल की कीमत ₹107.96 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹101.32 प्रति लीटर पहुंच गई है। बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग ₹8 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3-₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद दूसरी बार 90-90 पैसे प्रति लीटर और फिर पेट्रोल में 87 पैसे तथा डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और परिवहन लागत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author