पिथौरा में शिक्षकों का प्रदर्शन, SDM कार्यालय बंद मिलने पर जताई नाराजगी

पिथौरा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समय शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर पिथौरा में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक शहीद भगत सिंह खेल मैदान से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद मिला और ज्ञापन लेने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

इससे नाराज शिक्षक कार्यालय परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों का कहना है कि कार्यक्रम की सूचना पहले ही प्रशासन को दी गई थी। काफी देर इंतजार के बाद एसडीएम कार्यालय से कर्मचारी भेजा गया, जिसके बाद शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा।

फेडरेशन ने सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षकों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था और भविष्य में पूर्व सूचना के आधार पर प्रशासन से उचित व्यवस्था की अपेक्षा है।

You May Also Like

More From Author