Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

डिप्टी सीएम अरुण साव के गृह क्षेत्र में पीएम आवास निर्माण पर 3 महीने से रोक, न्याय की मांग लेकर पहुंचा परिवार

मुंगेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान का निर्माण प्रशासनिक स्टे के कारण तीन महीने से रुका होने पर लोरमी क्षेत्र का एक गरीब परिवार न्याय की मांग लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचा। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर वे धरने पर बैठेंगे।

मामला डिप्टी सीएम Arun Sao के गृह विधानसभा क्षेत्र लोरमी के ग्राम बेलसरी का है। पीड़ित देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण चल रहा था, लेकिन शिकायत के बाद तहसीलदार ने 29 जनवरी 2026 को निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।

परिवार का कहना है कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं, बावजूद इसके महीनों से कोई फैसला नहीं लिया गया। निर्माण रुकने से आर्थिक नुकसान भी हुआ है और बरसात से पहले मकान पूरा नहीं होने की चिंता बढ़ गई है।

जनदर्शन में शिकायत सुन रहे अपर कलेक्टर G. L. Yadav ने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version