Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खरीफ 2026: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पंजीयन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग ने किसानों से 31 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है।

योजना के तहत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी और रागी समेत अधिसूचित फसलों का बीमा कराया जा सकता है। ऋणी किसान संबंधित बैंक के माध्यम से, जबकि गैर-ऋणी किसान बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), बीमा प्रतिनिधि या सरकारी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग के अनुसार, योजना में बुआई विफल होने, स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को भी कवर किया गया है। किसी भी प्रकार की फसल क्षति होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 14447 या संबंधित विभाग, बैंक अथवा बीमा कंपनी को देना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version